हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव बिठमड़ा के ग्रामीणों ने एक युवक पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और झूठी टिप्पणियां करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने रविवार को उकलाना थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर जातिवादी पोस्ट साझा की हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन पोस्टों का उद्देश्य गांव का आपसी भाईचारा खराब करना है। ग्रामीणों ने बताया कि इन गतिविधियों के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जाए और भड़काऊ पोस्टों को तुरंत हटवाया जाए। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्टों के स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनी रहे। ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की अपेक्षा की है।
Source: Source