पंजाब के जालंधर में बदमाशों ने फोटो शूट से लौट रहे दो दोस्तों पर तेजधार हथियारों और ईंटों से हमला किया। चार से पांच अज्ञात हमलावरों ने वडाला चौक के पास युवकों को घेर लिया। जान बचाने के लिए दोनों अपनी बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भाग गए। बदमाशों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ नहीं सके। फिर हमलावरों ने उनकी बाइक छीनकर फरार हो गए। इस हमले में एक युवक के पैर में ईंट लगने से गंभीर चोट आई और पैर सूज गया। घायल युवक के अनुसार, हमलावरों के पास तेजधार हथियार थे और उन्होंने डराने-धमकाने की कोशिश की। अंधेरे और खेतों की वजह से युवक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
Source: Source