टिहरी में सोमवार सुबह केदारनाथ जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौलांगी के पास हुआ। बस गंगोत्री से केदारनाथ धाम जा रही थी। बस में कुल 23 लोग सवार थे, जिनमें 19 यात्री, 2 कुक, एक चालक और एक परिचालक शामिल थे। इस हादसे में पांच श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घायलों में दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं। किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों का जिला चिकित्सालय बौराड़ी में इलाज चल रहा है।
Source: Source