जशपुर के एसएसपी ने बिना अनुमति लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले पांच आरक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने के बाद तीन आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। दो अन्य पर वेतन संबंधी दंड लगाया गया है। बर्खास्त किए गए तीनों पर कई बार चेतावनी देने के बाद भी सुधार नहीं आया। जांच में पाया गया कि एक आरक्षक 13 वर्ष में 469 दिन, दूसरा 17 वर्ष में 923 दिन और तीसरा 20 वर्ष में 1151 दिन अनुपस्थित रहा। दो अन्य को एक वर्ष के लिए न्यूनतम वेतनमान पर रखने का दंड दिया गया है। इसका असर उनकी वेतन वृद्धि और पेंशन पर भी पड़ेगा। पुलिस विभाग ने कहा है कि अनुशासनहीनता पर शून्य सहनशीलता की नीति होगी। यह कार्रवाई विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए की गई है।
Source: Source