आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां किसानों और आम जनता के खिलाफ हैं। धालीवाल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने की चेतावनी दी थी, जो अब सच साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां और बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाले फैसले ही देश की जनता के लिए महंगे ईंधन का कारण बन रहे हैं। धालीवाल ने बताया कि किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में मामूली बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि कर दी गई है। इससे खेती की लागत और बढ़ जाएगी। आगामी चुनावों के मद्देनजर धालीवाल ने पंजाब के मतदाताओं से भाजपा को वोट न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है और चुनावों में इसका जवाब देगी।
Source: Source