हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में आयुर्वेदिक कॉलेज के विस्तार पर 134 करोड़ खर्च होंगे। इस परियोजना में छात्रावास, लेक्चर हॉल, फार्मेसी ब्लॉक और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि यह परियोजना आयुष शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी। कॉलेज परिसर में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें पानी की टंकी, फायर फाइटिंग सिस्टम और सड़कें शामिल हैं। यह कॉलेज वर्तमान में क्षेत्र के प्रमुख आयुष चिकित्सा संस्थानों में से एक है। यहां ओपीडी, आईपीडी, पैथोलॉजी लैब और एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं।
Source: Source