पंजाब सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग से खेल विभाग द्वारा आयोजित खेडां वतन पंजाब दियां 2026 के राज्य स्तरीय मुकाबले जारी हैं। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में बास्केटबॉल के मैच गुरुनानक देव स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। इसमें अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21 से 30 वर्ष और 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में लड़के-लड़कियों के साथ पुरुष और महिला खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में पटियाला ने कपूरथला को 25-7 से हराया। बठिंडा ने होशियारपुर को 14-4 से और फरीदकोट ने गुरदासपुर को 25-7 से शिकस्त दी। एसएएस नगर ने बरनाला को 20-8 से पराजित किया। अंडर-17 लड़कियों के मुकाबलों में पटियाला ने रूपनगर को 36-10 से हराया, जबकि श्री मुक्तसर साहिब ने संगरूर को 23-16 से मात दी। एसएएस नगर ने बठिंडा को 28-8 से हराया। लुधियाना की अंडर-17 टीम ने जालंधर को 32-11 से पराजित कर जीत दर्ज की। अंडर-21 महिला वर्ग में लुधियाना ने अमृतसर को 47-13 से हराया। जालंधर ने श्री मुक्तसर साहिब को 38-27 से और कपूरथला ने पटियाला को 38-25 से शिकस्त दी।
Source: Source