चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने इंटर स्कूल खेलों में अनियमितताओं को रोकने के लिए नई स्पोर्ट्स पॉलिसी लागू करने का फैसला किया है। अब दूसरे राज्यों से चंडीगढ़ में दाखिला लेने वाले छात्रों को कम से कम एक साल इंतजार करना होगा। विभाग ने यह फैसला अवसरवादी प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए किया है। नई पॉलिसी में जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की जांच अनिवार्य की जाएगी। 9वीं कक्षा के छात्रों को 31 मई से पहले दाखिला लेना होगा, जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एडमिशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की जाएगी। बिना ग्रेडेशन वाली गेम्स को इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं से बाहर किया जाएगा। कैंप में सिर्फ चयनित खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाएगा। विभाग वाटर स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा देने की तैयारी कर रहा है। नई पॉलिसी जुलाई के दूसरे सप्ताह तक लागू होने की संभावना है।
Source: Source