छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने 5 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इनमें हल्दीबाड़ी-बड़ा बाजार सड़क का नवीनीकरण, गोदरीपारा से डोमनहिल तक गौरव पथ, छोटा बाजार से रेलवे स्टेशन तक रिटेनिंग वॉल, हल्दीबाड़ी से रेलवे स्टेशन तक सीसी रोड, तथा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाना शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि ये कार्य लंबे समय से जनता और पार्षदों की मांग थी। तकनीकी कारणों और SECL से NOC में देरी के बाद अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर भूमिपूजन किया गया। इनसे चिरमिरी में यातायात, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाएं बेहतर होंगी।
Source: Source