छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में खुर्सीपार थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर पुलिस की नाकामी को उजागर कर रहे हैं। पहले वीडियो में कुछ युवक दूसरे युवकों को जमकर पीटते हुए और ‘भिलाई का बाप हूं’ कहते हुए रील बनाते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में एक ब्लॉगर स्कूल परिसर और केनाल रोड गार्डन से सैकड़ों नशीले इंजेक्शन, सिरिंज और दवाइयां इकट्ठा करता दिखा। ब्लॉगर ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की अपील की है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खुर्सीपार में नशा और गुंडागर्दी खुलेआम बढ़ रही है, लेकिन पुलिस का कोई प्रभावी असर नहीं दिख रहा। पुलिस ने एक दिन पहले एक आरोपी से 1.84 किलो गांजा जब्त किया था। फिलहाल, दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Source: Source