हरियाणा के पंचकूला की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का जिले के तीन ड्रग्स सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम महिन्द्र सिंह उर्फ मिन्दी, जसविन्द्र सिंह उर्फ छिन्दी और राकेश उर्फ अरमान हैं। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पहले 5 अप्रैल को पुलिस ने लवजोत सिंह उर्फ लव को 3 किलो 89 ग्राम हेरोइन और 14 लाख रुपये ड्रग्स मनी के साथ पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर अब तीन अन्य आरोपी पकड़े गए। इनके कब्जे से अतिरिक्त रकम भी मिली है। सभी आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए हैं। अदालत ने उन्हें 8 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया है। पुलिस अब पूछताछ में नेटवर्क के और सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Source: Source