गुरुग्राम जिले की सोहना बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं ने नए पदाधिकारियों का चयन किया। अध्यक्ष पद पर अमित यादव ने 371 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महावीर प्रसाद को हराया। अमित यादव को 558 वोट मिले, जबकि महावीर प्रसाद को 187 और सुनील विकल्प को 83 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर लाल बहादुर विजयी रहे। उन्हें 426 वोट मिले, जबकि परमजीत को 347 वोट मिले। लाल बहादुर ने 79 वोटों से जीत दर्ज की। महिला उपाध्यक्ष के आरक्षित पद पर अनीता भारद्वाज ने जीत हासिल की। उन्होंने मुस्कान बानो को 184 वोटों से हराया। सचिव पद पर राजवीर ने 230 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर भूपेंद्र सैनी 44 वोटों से विजयी रहे। चुनाव में कुल 883 मतदाता थे, जिनमें से 831 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत करीब 94 प्रतिशत रहा।
Source: Source