सिरसा में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का दौरा प्रस्तावित है। मंत्री बेदी शाम करीब 4 बजे हुडा सेक्टर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे हरियाणा लेबर बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन रोहताश जांगड़ा के आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगे। यह मंत्री बेदी का इस साल सिरसा का दूसरा दौरा है। रोहताश जांगड़ा आरएसएस से जुड़े रहे हैं और गत विधानसभा चुनाव में पार्टी के कहने पर नामांकन वापस लिया था। वे पीएम मोदी, सीएम नायब सैनी और मनोहर लाल खट्टर के करीबी माने जाते हैं। पंचकूला में कार्यभार ग्रहण करने के बाद वे सिरसा लौटे हैं।
Source: Source