पेपर लीक मामले और CBSE की OSM प्रणाली को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल के लगातार आरोपों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया। प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी चुनावी हार की कुंठा के कारण देश की वैज्ञानिक प्रगति का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने राहुल के आरोपों को खारिज करते हुए उनके मानसिक संतुलन पर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन पर हमला करने से किसी के गुनाह नहीं छिपेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली की विफलता को छुपाने के लिए उन्हें बदनाम कर रही है। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। राजनीतिक गलियारों में यह बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को ट्रोल करने की बजाय जवाब देना चाहिए।
Source: Source