पटियाला में जिला परिषद के नवनियुक्त चेयरमैन गुरदेव सिंह टिवाणा ने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। समारोह में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल और ऊर्जा मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध समेत आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि जिला परिषदें और ब्लॉक समितियाँ ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि टिवाणा के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। ऊर्जा मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने कहा कि आप पार्टी आम परिवारों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। उन्होंने बताया कि टिवाणा ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर मंत्रियों ने कांग्रेस पर नगर निगम चुनावों में हंगामा करने और सत्ता से बाहर होने की बौखलाहट में गिरी हुई राजनीति करने का आरोप लगाया।
Source: Source