चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर PRTC बस के ड्राइवर और कंडेक्टर पर एक टैक्सी ड्राइवर से मारपीट और महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान गाली-गलौज की गई और टैक्सी का शीशा तोड़ दिया गया। टैक्सी ड्राइवर के साथ हाथापाई करने के भी आरोप हैं। टैक्सी में महिलाएं भी सवार थीं, जिनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायतें मिली हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने की चर्चा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। लोगों ने पंजाब सरकार से भी मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर से सड़क पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा दिए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद है।
Source: Source