मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस जांच में जुटी है। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। कपिल शर्मा के घर और आसपास के वीआईपी आवासों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावरों के रूट और पहचान का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा या उनसे जुड़ी प्रॉपर्टी को निशाना बनाया गया है। कनाडा में उनके कैफे पर भी गोलीबारी हो चुकी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घटना के तार पुराने मामलों से जुड़े हैं
Source: Source