पंजाब के मोगा जिले के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। DC ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 314 गांवों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) के लिए फंड जारी किया गया है। इनमें से 117 गांवों में काम पूरा हो चुका है। शेष गांवों में काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, बाघापुराना ब्लॉक के 22 गांवों में साझा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना को भी तेज करने को कहा गया। लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट (तरल अपशिष्ट) के लिए 268 गांवों को फंड आवंटित है। डीसी ने सभी अधिकारियों से इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और जिले को ओडीएफ प्लस (ODF Plus) मॉडल घोषित करने का लक्ष्य रखा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और ब्लॉक विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
Source: Source