राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर भू-स्वामियों ने गोवरी पुल के पास धरना शुरू किया। ग्राम डुमरिया के कई भूमि मालिक सुबह से हाईवे किनारे तंबू लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे। आंदोलन में कई महिला भू-स्वामी अपने छोटे बच्चों के साथ भी शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों की मांग लंबित मुआवजा राशि का जल्द भुगतान करने की थी। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की इंजीनियर गीतांजलि ठाकुर ने आंदोलनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया भूमि राशि पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामला एसडीएम कार्यालय में लंबित है और न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भुगतान होगा। 24 जुलाई को मामले की सुनवाई निर्धारित है। आश्वासन मिलने के बाद भू-स्वामियों ने फिलहाल धरना और प्रस्तावित चक्काजाम स्थगित कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। भू-स्वामियों का कहना है कि 2021 में मध्यस्थीय अवार्ड के बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं मिला है।
Source: Source