गांव गाड़ा बाड़ा में घरेलू विवाद के दौरान शुक्रवार को एक युवक ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया। लीला देवी बेटे व बहू के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने और अपनी बहू को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची थी। इसी दौरान बेटे ने चाकू से वार कर दिया, जिससे लीला की बाजू और छाती पर गहरे घाव आए हैं। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने टांके लगाए। लीला देवी ने बताया कि उनके पति का 6 महीने पहले ही देहांत हुआ है और एक महीने पहले ही उनकी आंखों का ऑपरेशन हुआ था। उनका बेटा आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता रहता है। मोहड़ा चौकी प्रभारी राधे श्याम ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source