सिरसा में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने एक युवक को 9 एमएम की अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गांव बणी इलाके से पकड़ा। आरोपी की पहचान गांव बणी निवासी सुशील के रूप में हुई है। पुलिस टीम गश्त और चेकिंग के दौरान इलाके में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देखकर युवक अचानक वापस मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर नियमों के तहत तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 एमएम की अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रानियां थाने में हथियार कानून के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच रानियां थाना पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस हथियार के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी। जांच में सामने आने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source