बरनाला में मतदान के दौरान भाजपा उम्मीदवार के पति पर हमला हुआ। हमलावरों ने उनकी पगड़ी उतारी और सिर पर तेजधार हथियार से वार किया। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा उम्मीदवार दीपइंदर कौर के पति जसवीर सिंह ने बताया कि वे वार्ड नंबर 15 से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के लोग फर्जी वोट डाल रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन पर हमला किया गया। उनकी पत्नी और समर्थकों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। जसवीर सिंह ने आम आदमी पार्टी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया और चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन को मूकदर्शक बताया। उन्होंने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मतदान के दौरान हुई इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा दिए हैं।
Source: Source