छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में जंगल में लाश मिली है। मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। मृत युवक की पहचान भरभौना निवासी शिव राठिया के रूप में हुई है। पुलिस डॉग की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। आगे की जांच की जा रही है। मामले में संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सकी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source: Source