बिलासपुर जोनल स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। भीषण गर्मी का मौसम समाप्त होने और मानसून के दस्तक देने के बाद रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर मिस्टिंग मशीनें लगाने का काम शुरू किया है। यात्रियों ने इस देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है और इसे सरकारी धन व समय की बर्बादी करार दिया है। यात्रियों का कहना है कि जब इन मशीनों की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब प्रशासन सुस्त बना रहा और अब मानसून के दौरान इनकी उपयोगिता न के बराबर रह जाएगी। इस अजब कार्यप्रणाली से रेलवे की योजना प्रबंधन क्षमता पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है।
Source: Source