फतेहाबाद पुलिस की सीआईए टीम ने भूना क्षेत्र में एक नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद कुमार को 10.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा गया है। पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आरोपी की तलाशी नायब तहसीलदार परमजीत सिंह की मौजूदगी में ली गई, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पूछताछ में विनोद ने खुलासा किया कि यह खेप उसने गांव बुआन निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ सुखा से खरीदी थी। इस आधार पर पुलिस ने सप्लायर सुखविंद्र और आरोपी विनोद, दोनों के खिलाफ भूना थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं (21बी, 27ए, 61 और 85) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सप्लायर की धरपकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है।
Source: Source