हरियाणा के फतेहाबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े मारपीट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव भूथन कलां निवासी हंसराज के रूप में हुई है। मामला तब सामने आया जब पीड़ित मान सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने खेत से ट्रैक्टर द्वारा घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोककर उस पर लाठियों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जांच के बाद मुख्य आरोपी हंसराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है। यह मामला 7 एकड़ जमीन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
Source: Source