प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दाऊद इब्राहिम के करीबी और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सलीम डोला के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीमों ने मुंबई, सूरत, अंकलेश्वर और राजकोट में करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेनदेन के मामले में की गई, जिसमें डोला और उसके सहयोगियों पर कई बेनामी संपत्तियां बनाने का आरोप है। जांच में अब तक हवाला रूट से भारी मात्रा में काले धन के लेन-देन और नकली कंपनियों के माध्यम से कमाई को वैध बनाने का सबूत मिला है। सलीम डोला पहले से ही ड्रग्स तस्करी और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामलों में वांछित है। ईडी को शक है कि यह धन अवैध हथियारों और ड्रग्स की तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान ईडी ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और कैश जब्त किए हैं। अब ईडी ने सलीम डोला और उसके करीबी सहयोगियों को पूछताछ के लिए समन जारी किए हैं। इस कार्रवाई से ड्रग्स और अवैध कारोबार के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
Source: Source