बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय क्रूजर बाइक एवेंजर स्ट्रीट 220 को नए अपडेट्स के साथ फिर से लॉन्च कर दिया है। यह बाइक 220cc के शक्तिशाली एयर-कूल्ड इंजन से लैस है, जो 18.4 BHP की पॉवर और 17.5 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस सेगमेंट की यह सबसे किफायती क्रूजर मानी जाती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.5 लाख रखी गई है। नई एवेंजर में LED हेडलैंप, अपडेटेड डिजिटल कंसोल, और बेहतर राइडिंग एर्गोनॉमिक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक इस बाइक का माइलेज 35-40 किमी प्रति लीटर के बीच रहेगा, जो लंबी दूरी की राइड के लिए उपयुक्त है। बाइक का डिजाइन क्रूजर स्टाइल में दिया गया है, जिसमें कम सीट हाइट, आगे की ओर झुके फुटरेस्ट और विस्तृत हैंडलबार शामिल हैं। यह मॉडल उन युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम बजट में स्टाइलिश और दमदार क्रूजर बाइक चाहते हैं। बजाज की इस नई बाइप ने रॉयल एनफील्ड की बुलेट और जावा जैसी बाइक्स को टक्कर देने की तैयारी कर ली है। कंपनी को उम्मीद है कि एवेंजर स्ट्रीट 220 एक बार फिर बाजार में धमाल मचाएगी।
Source: Source