पानीपत के समालखा स्थित करहंस गांव के पास नेशनल हाईवे-44 पर एक होटल के सामने सुरक्षा के लिए लगे सीमेंटेड बैरिकेड्स को होटल कर्मचारियों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए हटा दिया। होटल प्रबंधन ने महज 40 फीट खुली सड़क को बैरिकेड्स हटाकर करीब 120 फीट तक खोल दिया, जिससे हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया। 4 अप्रैल को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर NHAI और ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। अधिकारियों ने खुद 2 घंटे तक मौके पर खड़े होकर खतरे का जायजा लिया। देर रात टीमों ने वहां दोबारा 5 बड़े सीमेंटेड बैरिकेड्स लगवाए। लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। NHAI का कहना है कि जांच के बाद पुलिस को लिखा जाएगा, जबकि ट्रैफिक पुलिस NHAI की लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है। दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
Source: Source