पंजाब के किसानों ने सोमवार को मोहाली से चंडीगढ़ कूच शुरू कर दिया। किसान फोर्टिस अस्पताल से बुड़ैल जेल वाली सड़क पर बढ़ रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के सभी प्रवेश मार्गों और बॉर्डर क्षेत्रों को सील कर दिया है। किसान ट्रैक्टरों और पैदल मार्च के जरिए सेक्टर-17 पहुंचने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि अगर आगे बढ़ने से रोका गया तो वे मोर्चा लगाकर वहीं आंदोलन शुरू कर देंगे। इस संघर्ष का नेतृत्व किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल कर रहे हैं। पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डटे हुए हैं। सरकार और किसानों के बीच बातचीत की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
Source: Source