अमृतसर के गुरुनानक पुरा में चार बहनों के इकलौते भाई सौरव (27) की रहस्यमयी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। फुटेज में दो युवक एक बॉडी को एक्टिवा पर ले जाते दिख रहे हैं। परिवार का दावा है कि वीडियो के कपड़े उनके बेटे के थे। उनका कहना है कि सौरव का गला घोंटकर मारा गया और शव को भवानी पैलेस के पास फेंक दिया गया। परिजनों ने बताया कि आरोपियों में से एक ने हत्या कबूल भी की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी फरार है। परिजन सख्त कार्रवाई और मौत की सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। यह मामला अब काफी गरमा गया है।
Source: Source