दुर्ग जिले के गनियारी गांव में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़कू दाऊ की बाड़ी में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से 1.82 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जुए के खेल में इस्तेमाल हो रही 3 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 5.20 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों में तुंगत चंद्राकर, केवल चंद्राकर, शिवम वर्मा सहित 8 लोग शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी भिलाई-3 के सिरसा कला और उतई के निवासी हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि पूछताछ में सामने आने वाले अन्य नामजद लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
Source: Source