अमृतसर में पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर दुग्गल ने जानकारी दी है कि पंजाब सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल (ONDLC) से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं को हल करने के लिए इसे फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है। दुग्गल ने बताया कि केमिस्टों की ऑनलाइन रिन्यूअल से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही मांगों को सरकार ने संज्ञान में लिया है और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया है। इस कदम से केमिस्टों को भविष्य में लाइसेंस रिन्यूअल प्रक्रिया में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
Source: Source