भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इस उपलब्धि पर अमृतसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा कर और लड्डू बांटकर जश्न मनाया। भाजपा नेताओं ने इसे एक साधारण बूथ कार्यकर्ता से राज्यसभा तक के सफर को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया। तरुण चुघ पंजाब से दूसरे ऐसे भाजपा नेता हैं जिन्हें अन्य राज्य से राज्यसभा भेजा गया है, इससे पहले रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से उच्च सदन पहुंचे थे। इस अवसर पर हेमंत मेहरा, सर्बजीत सिंह शंटी और चंद्रशेखर शर्मा सहित कई स्थानीय भाजपा नेता उपस्थित रहे।
Source: Source