जालंधर के भट्टियां के पास गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) के एएसआई प्रेम कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष के बीच है और वह बाहर का रहने वाला प्रतीत होता है। मृतक ने आसमानी ग्रे रंग की धारीदार शर्ट और नीले रंग का शॉट्स पहना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए फिल्लौर के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस सेक्शन 194 के तहत कार्रवाई कर रही है और मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।
Source: Source