मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे की न्यायिक जांच जारी है। अब एक प्रत्यक्षदर्शी ने बड़ा दावा किया है कि जब मृतकों को पानी से बाहर निकाला गया, तब भी उनमें सांसें चल रही थीं। इससे साफ होता है कि समय पर रेस्क्यू न मिलने और प्रशासनिक लापरवाही के कारण जानें गईं। प्रत्यक्षदर्शी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह यही बात बता रहा है। परिजनों का आरोप है कि अगर तुरंत राहत मिल जाती तो कई जिंदगियां बच सकती थीं। पुलिस और प्रशासन ने अब तक इस दावे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हादसे के बाद से ही बांध प्रशासन और क्रूज संचालकों पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा इंतजामों में सुधार की मांग की है। मामले की CBI जांच की मांग भी उठ रही है।
Source: Source