दुर्ग जिले के जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पांडेय को सुशासन तिहार में बीजेपी नेता से विवाद के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह बीजेपी नेता से तीखी बहस कर रहे थे और ‘जो करना है कर लो’ कह रहे थे। कलेक्टर ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट संभागायुक्त को भेजी थी। संभागायुक्त ने रूपेश पांडेय से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद संभागायुक्त ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई प्रशासन में अनुशासन और सुशासन के लिए एक कड़ा संदेश मानी जा रही है। पांडेय पर लोक सेवक आचरण नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। अब उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय रहेगा।
Source: Source