छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 29 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए नामांकन 29 मई से 13 जून तक भरे जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 जून से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन के बाद 15 जून से 18 जून तक स्क्रूटनी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया एक साथ ऑनलाइन माध्यम से होगी। 18 से 35 साल उम्र के युवा कांग्रेस में सदस्य बनने और चुनाव लड़ने के लिए पात्र होंगे। आवेदन करने वाले युवाओं को अपना लाइव फोटो, वोटर ID कार्ड और उम्र संबंधी दस्तावेज डिजिटल रूप से अपलोड करने होंगे। एक व्यक्ति, एक पद का नियम लागू रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे अहम पदों पर नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद होगी।
Source: Source