छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग में 20-30% की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। ऑटोमोबाइल कारोबारियों के मुताबिक, शहरों में रोजाना आने-जाने वाले लोग अब पेट्रोल का खर्च बचाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर और कारों को बेहतर ऑप्शन मान रहे हैं। राज्य सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत ईवी खरीदने वालों को गाड़ी की कीमत का 10 प्रतिशत या ज्यादा से ज्यादा 1 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर लाइफ टाइम टैक्स में भी 50 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। कई कंपनियां लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर और कार लॉन्च कर रही हैं, जिससे लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, प्रदेश में अब तक करीब 1 लाख 80 हजार से ज्यादा ईवी वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
Source: Source