चिरमिरी में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आमानाला गोदरीपारा निवासी अंकित कुमार उर्फ शन्नी के घर से 49 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विजय सिंह के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी घर में हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही है।
Source: Source