बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र की गागर नदी में शनिवार दोपहर एक युवक डूब गया। 22 वर्षीय फूल साय अपने पांच दोस्तों के साथ नहाने गया था। नदी में मस्ती के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूब गया। घटना की सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। शनिवार देर शाम तक रेस्क्यू चलाया गया, फिर अंधेरा होने पर रोकना पड़ा। रविवार सुबह से एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम फिर से तलाश में जुट गई। लेकिन दूसरे दिन भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। युवक बरियों गांव का रहने वाला था और शादी समारोह में आया था। नदी किनारे डूबे युवक के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर नजर बनाए हुए हैं। इलाके में दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। युवक की पहचान फूल साय (22) के रूप में हुई है।
Source: Source