अबोहर के सुभाष नगर में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक बीडी सिगरेट विक्रेता पर हमला कर हजारों रुपये लूट लिए। पीड़ित दीपक अपने ऑटो पर सामान ले जा रहा था, तभी बाइक पर आए हमलावरों ने उसे रोककर पैसे मांगे। इनकार करने पर उन्होंने कापों और तलवारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। दीपक की जेब से तीन हजार रुपये नकद लूट लिए गए और उसका मोबाइल भी कापे मारकर तोड़ दिया गया ताकि वह मदद न मांग सके। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर को देखकर हमलावर फरार हो गए। घायल दीपक के सिर, मुंह, घुटने और पेट पर गहरे जख्म हुए हैं, उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दविनद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Source: Source