उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में जुट गई है। दो और तीन जून को दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में मंथन बैठक होगी। इसमें डिप्टी सीएम सहित कई मंत्रियों को बुलाया गया है। वहीं, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी भाजपा 17 दिवसीय जनसंपर्क अभियान चलाएगी। यह अभियान 5 जून से शुरू होगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत लखनऊ में 5 जून को संकल्प समारोह होगा। यह कार्यक्रम 21 जून (विश्व योग दिवस) तक जारी रहेगा। राज्य में शासन और संगठन को मजबूत करने के लिए यह सभी कदम उठाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जा सकता है।
Source: Source