NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में मचे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा और समाधान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य पेपर लीक की जांच और परीक्षा प्रणाली में सुधार के उपायों पर चर्चा करना बताया जा रहा है। सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
Source: Source