इंडियन प्रीमियर लीग का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज शाम 7:30 बजे धर्मशाला में होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच यह महत्वपूर्ण नॉकआउट मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने सोमवार को अभ्यास किया था। विराट कोहली ने मैदान पर हल्की एक्सरसाइज और वार्म-अप किया। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने भी फ्लड लाइट्स के तहत अभ्यास किया। धर्मशाला की पिच अपनी रफ्तार और उछाल के लिए जानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलने की संभावना है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होने के कारण दूसरी पारी में ओस एक महत्वपूर्ण कारक हो सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। मौसम का मिजाज सुखद रहेगा, लेकिन रात होते-होते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Source: Source