चंडीगढ़ के बुड़ैल गांव में एक घर में 3 गैस सिलेंडर फट गए, जिससे घर की एक दीवार ढह गई। घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। पास के 2 मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। पुलिस और प्रशासन जांच में जुटे हैं। घर में 15 गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें से 3 फट गए। यहां ब्लैक में गैस भरी जाती थी। घटना के समय घर में कई लोग मौजूद थे। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और अवैध गैस कारोबार के एंगल से जांच की जा रही है। घटना की स-information मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और सीआरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
Source: Source