छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पानी को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और उनके दादा सगे भाई थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Source: Source