हरियाणा के झज्जर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए-1 बहादुरगढ़ टीम ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल, एक मैगजीन और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आसौदा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है, जिसके आधार पर आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर हथियार और कारतूस बरामद हुए। दूसरे मामले में पुलिस ने हथियार सप्लायर साहिल को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि उसने एक नाबालिग को भी अवैध हथियार उपलब्ध कराया था। पुलिस रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर अतिरिक्त हथियार और कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
Source: Source