फतेहाबाद जिले के भूना में भांभू गैंग की वारदात के बाद एसपी निकिता खट्टर ने टोहाना सीआईए इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। इसके अतिरिक्त भूना के एसएचओ ओमप्रकाश को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। ओमप्रकाश की जगह बिजेंद्र हुड्डा को भूना थाना प्रभारी लगाया गया है। भांभू गैंग पर एक युवक की हत्या का आरोप लगा है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
Source: Source