हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब में निहंग संगठनों ने प्रतीकात्मक रूप से ‘खालसा टैक्स’ लगाया। तरना दल के नेतृत्व में निहंग सिंहों ने कीरतपुर साहिब के पास कुल्लू-मनाली हाईवे पर नाका लगाकर यह वसूली की। निहंग अच्छर सिंह ने बताया कि यह कदम सरकार के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताने के लिए उठाया गया था। मात्र 4 से 5 घंटे में करीब 4700 रुपये एकत्र किए गए, जिन्हें जरूरतमंदों में बांट दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल सरकार ने एंट्री टैक्स वापस नहीं लिया तो इसे पक्के तौर पर लागू किया जाएगा। निहंगों ने दावा किया कि यह वसूली लोगों की सहमति से की गई और किसी को मजबूर नहीं किया गया। छोटे वाहनों से 100 रुपये और बड़े वाहनों से 300 से 500 रुपये तक लेने की बात कही गई। इस कदम को उन्होंने सामाजिक विरोध का तरीका बताया है। वहीं उन्होंने इसे जनता के भले के लिए उपयोग करने का दावा किया है। हिमाचल के एंट्री टैक्स को लेकर पहले से चल रहा विवाद इस घटना के बाद और बढ़ गया है। प्रशासन और सरकार की ओर से इस पर निगरानी और प्रतिक्रिया की संभावना जताई जा रही है।
Source: Source